Nikita Roy and the Book of Darkness (2025): Ek Dimag Hilane Wali Supernatural Kahani Jo Tere Vishwas Ko Challenge Karegi

निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस (2025): एक मानसिक चुनौती देती रहस्यात्मक कहानी Youtube/NVB Films रिलीज डेट: 18 जुलाई, 2025 भाषा: हिंदी शैली: हॉरर | मिस्ट्री | साइकोलॉजिकल थ्रिलर अवधि: 1 घंटा 54 मिनट निर्देशक: कुश एस. सिन्हा कहानी की झलक निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस की कहानी एक तेज-तर्रार लेखिका और जाँचकर्ता निकिता रॉय के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंधविश्वास और फर्जी तथ्यों को उजागर करने में माहिर हैं। उसका जीवन विज्ञान और तर्क पर आधारित है। लेकिन एक रहस्यमयी केस उसे ऐसी दुनिया में ले जाता है जहाँ तर्क काम नहीं करता। जैसे-जैसे वह गहराई में जाती है, उसका विश्वास, सोच और वास्तविकता सब कुछ चुनौती में पड़ जाता है। कलाकार और किरदार इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा निभा रही हैं निकिता रॉय का मुख्य किरदार – एक निडर और बुद्धिमान महिला। परेश रावल एक अनुभवी और रहस्यमयी किरदार अमरदेव निभा रहे हैं। अर्जुन रामपाल का किरदार फिलहाल गुप्त रखा गया है, जिससे फिल्म में सस्पेंस बना हुआ है। सुहैल नय्यर निभा रहे हैं भरत मिस्त्री – एक टेक एक्सपर्ट जो कहानी में तर्क और भावना दोनो...